Q1 हरियाणा सरकार ने चौकीदारों का मानदेय (सैलरी) बढ़ाकर कितनी कर दी है?
-7000 प्रतिमाह।
पहले 3500 रुपये परिमाह थी।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने यह ऐलान किया।
Q2 हरियाणा सरकार ने मेयर को पेंशन बढ़ाकर कितनी कर दी है?
-4000 रुपए प्रतिमाह।
मेयर- ₹4000
सीनियर डिप्टी मेयर- ₹3000
डिप्टी मेयर - ₹2000
MC - ₹2000
मुन्सिपल कमेटी का चेयरमैन - ₹1500
ये पेंशन तभी दी जाएंगी:
--अगर उसे किसी और जगह से पेंशन नहीं मिल रही हो (बुढापा पेंशन छोड़कर)।
--अगर उसने उस पद पर 2.5 वर्ष या अधिक कार्य किया है।
--अगर उसने कई पदों पर कार्य किया है तो भी उसे एक पद की ही पेंशन मिलेगी।
Q3 मुम्बई के "बॉम्बे एक्सिबिशन सेंटर" में हरियाणा पुलिस को उनकी किस पहल के लिए IT Excellence अवार्ड मिला?
-दुर्गा शक्ति मोबाइल एप।
इसे महिला सुरक्षा के लिए बेस्ट इनिशिएटिव माना गया है।
दुर्गा शक्ति ऐप्प को "स्कॉच गवर्नेन्स अवार्ड" 2019 हाल में ही मिल चुका है।
इस से पहले हरियाणा पुलिस को "FICCI स्मार्ट पुलिसिंग" अवार्ड मिल चुका है।
Q4 दुर्गा शक्ति ऐप्प को हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कब लॉन्च किया?
-12 जुलाई 2018
इसके साथ ही दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स को भी लॉन्च किया गया था।
इसे अब तक 1.5 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।
Q5 हरियाणा पुलिस के DGP कौन हैं?
-मनोज यादव।
Q6 हरियाणा और पंजाब हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हाल में ही सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त हुए हैं, उनका नाम है?
-कृष्ण मुरारी।

0 Comments