Q1 हरियाणा सरकार राज्य में कितने नए सरकारी कॉलेज खोलेगी?
-16 सरकारी कॉलेज।
इन 16 कॉलेजों में से 9 कॉलेज सिर्फ लड़कियों के लिए होंगे।
ये हरियाणा में इन जगहों पर खोले जाएंगे:
चमूकला (कुरुक्षेत्र)
जातुसना (रेवाड़ी)
हरी मंडी (चरखी दादरी)
रिठौज (गुरुग्राम)
रेवाड़ी (मुख्य रेवाड़ी)
खेरडी चोपटा (हिसार)
बालसमंद (हिसार)
नीचे दिए गए कॉलेज केवल लड़कियों के लिए:
सिहमा (महेंद्रगढ़)
पाढा (करनाल)
बावल (रेवाड़ी)
कुलाना (झज्जर)
दाता (हिसार)
कैरू (भिवानी)
लोहारू (भिवानी)
कलायत (कैथल)
बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
Q2 कौन टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला बनी है?
-विनेश फोगाट।
Q3 नूर सुलतान में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में विनेश फोगाट ने 53 किलो भार वर्ग में कौन सा मेडल जीता?
-ब्रॉन्ज।
इन्होंने प्रेवोलरकी को 4-1 से शिकस्त दी।
विनेश फोगाट के बारे में जानिए:
जन्म स्थान: बलाली गांव (चरखी दादरी)
जन्म दिन: 25 अगस्त 1994
2016 में इनको अर्जुन अवार्ड मिला।
महिला पहवालन विनेश फोगाट ने 53 किलो भार वर्ग में बेलारूस के मिनस्क में सिल्वर मेडल जीता।
वारसा में पोलैंड ओपन कुश्ती टूर्नामेंट में महिलाओं के 53 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीता।
यासर दोगू इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 53 किलो भार वर्ग में गोल्ड जीता
अगर आपका कोई सुझाव या शिकायत है तो नीचे कमेंट कर के बताएं.

0 Comments