Daily Haryana Current Affairs | 18 September 2019 | NRC in Haryana


Daily haryana current affairs September 2019

Q1 हरियाणा सरकार ने किस राज्य की मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ "रैपिड मेट्रो रेल" के संचालन को जारी रखने का करार (Agreement) किया है?
-दिल्ली
DMRC यानी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के साथ यह करार हुआ है।

Q2 NRC (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स) क्या है जिसे हरियाणा सरकार भी लागू करने की बात कर रही है?
-NRC उन व्यक्तियों की सूची है जो भारत के नागरिक हैं। असम में हाल में ही इसे लागू किया गया।
असम की कुल जनसंख्या 3.30 करोड़ में से करीब 19 लाख लोग इस सूची में शामिल नहीं हैं। जो लोग इस सूची में शामिल नहीं हैं उन्हें विदेशी घोषित कर दिया गया है। वे 120 दिन के अंदर अंदर Foreign Tribunal में अपील कर सकते हैं। असम में इस वक़्त करीब 100 ऐसे ट्रिब्यूनल हैं। अगर वो अपने आप को इसी देश का नागरिक साबित नहीं कर पाते हैं तो उन्हें या तो जेल में रखा जाएगा या फिर उनके देश वापिस भेज दिया जाएगा। सरकार मानती है कि ये बांग्लादेश के नागरिक हैं जो यहाँ अवैध रूप से रह रहे हैं।
हालांकि बहुत से लोग ऐसे हैं जो शायद भारत के नागरिक हों लेकिन वो भी NRC से बाहर हो जाएं। अधिकत्तर लोग गरीब होने के कारण कानूनी विकल्पों (जैसे foreign tribunal में केस लड़ना) का उपयोग करने में असमर्थ हैं और उनके भविष्य पर तलवार लटक रही है। Foreign Tribunals की संख्या कम होने के कारण भी लोगों को दिक्कते आ रही हैं।
फिलहाल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में भी NRC लागू करने की तरफदारी की है।

Q3 हरियाणा वीमेन डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में किसकी नियुक्ति की गई है?
-संगीता तेतरवाल
संगीता 2013 बैच आईएएस अफसर हैं।

Q4 हरियाणा ने 3 जिलों में कितने मेगावाट सोलर पावर प्लांट लगाने का कार्य आरंभ किया है?
-57 मेगावाट।
फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 30 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट बनेगा।
यमुनानगर में 15 और 12 मेगावाट क्षमता के दो प्लांट अलग अलग जगह स्थापित होंगे।
इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 188 करोड़ है।

Q5 हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई के पहले चांसलर कपिल देव का जन्म कहाँ हुआ?
-चंडीगढ़
6 जनवरी 1959 को।
Wisden ने इन्हें 2002 में इंडियन क्रिकेटर ऑफ द सेंचुरी के खिताब ने नवाजा।
इनको हरियाणा हरिकेन और पाजी उपनाम से जाना जाता है।

अगर आपका कोई सुझाव या शिकायत है तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिख के बताएं।

Post a Comment

0 Comments