हरियाणा के डेली करंट अफेयर्स 27 जुलाई 2019
ये भी पढ़िए:
Q1 पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने किन राज्यों में लाउडस्पीकर के उपयोग पर बैन लगा दिया है?
-पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में।
Q2 किस राज्य के टॉप 100 स्कूलों को मॉडल स्कूलों के रूप में विकसित किया जाएगा?
-हरियाणा राज्य।
ये स्कूल परीक्षा परिणामो और मूलभूत सुविधाओं के आधार पर चयनित किये जायेंगे।
इसका ऐलान सक्षम सम्मान समारोह में हुआ जो 26 जुलाई को पंचकूला में आयोजित हुआ था।
Q3 हरियाणा ने इस साल की गीता जयंती महोत्सव में पार्टनर देश के रूप में किस देश को आमंत्रित किया है?
-नेपाल।
Q4 गीता जयंती महोत्सव कहाँ और कब आयोजित होगा ?
-3 दिसंबर से 8 दिसंबर के बीच कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा।
Q5 हाल में ही BCCI ने किस केंद्र शाषित प्रदेश को क्रिकेट खेलने वाला राज्य घोषित कर दिया है?
-चंडीगढ़ को।
अब चंडीगढ़ की अलग टीम होगी और वह चंड़ीगढ़ के नाम से ही रणजी ट्रॉफी और अन्य BCCI के आयोजनों में भाग ले सकेगी। पहले चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को या तो पंजाब की ओर से या फिर हरियाणा की ओर से क्रिकेट खेलना पड़ता था। लेकिन अब चंडीगढ़ को BCCI से मान्यता मिलने पर चंडीगढ़ के खिलाड़ी चंडीगढ़ के नाम से खेल सकेंगें।
Q6 हरियाणा सरकार ने टॉप 100 मेधावी छात्रों के लिए JEE, NEET (जो अब NEXT में परिवर्तित हो गया है) और अन्य प्रतियोगी प्रतीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देने का एलान किया है।
यह एलान भी मुक्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सक्षम सम्मान समारोह में किया।
अगर आप का कोई सुझाव या शिकायत है तो आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।
आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक कर सकते हैं। fb.com/theharyanaofficial

0 Comments